Friday, September 30, 2011

आतंरिक सुरक्षा के लिये खतरा बनता नक्सलवाद................

" हमारे बाप दादा ने जिस समय हमारा घर बनाया था उस समय घर पर सब कुछ ठीक ठाक था ... संयुक्त परिवार की परंपरा थी ... सांझ ढलने के बाद सभी लोग एक छत के नीचे बैठते थे ओर सुबह होते ही अपने खेत खलिहान की तरफ निकल पड़ते थे ॥ अलिकिन अब हमारे पास रोजी रोटी करता साधन नहीं है... जल ,जमीन,जंगल हमसे छीने जा रहे है और दो जून की रोटी जुटा पाना भी मुश्किल होता जा रहा है ... हमारी वन सम्पदा कारपोरेटघराने लूट रहे है और "मनमोहनी इकोनोमिक्स " के इस दौर में अमीरों और गरीबो की खाई दिन पर दिन चौड़ी होती जा रही है "

६८ साल के रामकिशन नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के बस्तर सरीखे अति संवेदनशील इलाके से आते है जिनकी कई एकड़ जमीने उदारीकरण के दौर के आने के बाद कारपोरेटी बिसात के चलते हाथ से चली गई ... पिछले दिनों रामकिशन ने ट्रेन में जब अपनी आप बीती सुनाईतो मुझे भारत के विकास की असली परिभाषा मालूम हुई.... "शाईनिंग इंडिया" के नाम पर विश्व विकास मंच पर भारत की बुलंद आर्थिक विकास डॉ करता हवाला देने वाले हमारे देश के नेताओ को शायद उस तबके की हालत करता अंदेशा नहीं है जिसकी हजारो एकड़ जमीने इस देश में कॉरपोरेट घरानों के द्वारा या तो छिनी गई है या यह सभी छीनने की तैयारी में है...

दरअसल इस दौर में विकास एक खास तबके के लोगो के पाले में गया है वही दूसरा तबका दिन पर दिन गरीब होता जा रहा है जिसके विस्थापन की दिशा में कार्यवाही तो दूर सरकारे चिंतन तक नहीं कर पाई है ..... फिर अगर नक्सलवाद सरीखी पेट की लड़ाई को सर्कार अलग चश्मे से देखती है तो समझना यह भी जरुरी होगा की उदारीकरण के आने के बाद किस तरह नक्सल प्रभावित इलाको पर सर्कार ने अपनी उदासीनता दिखाई है.... जिसके चलते लोग उस बन्दूक के जरिये "सत्ता " को चुनोती दे रहे है जिसके सरोकार इस दौर में आम आदमी के बजाय " कोर्पोरेट " का हित साध रहे है.........

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नक्सलवादी लड़ाई को अगर देश की आतंरिक सुरक्षा के लिये एक बड़ा खतरा बताते है तो समझना यह भी जरुरी हो जाता है आखिर कौन से ऐसे कारण है जिसके चलते बन्दूक सत्ता बकी नाली के जरिये "चेक एंड बेलेंस" करता खेल खेलना चाहती है?

काल मार्क्स के वर्ग संघर्ष के सिद्धांत के रूप में नक्सलवाद की व्यवस्था पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से १९६७ में कानू सान्याल, चारू मजूमदार, जंगल संथाल की अगुवाई में शुरू हुई .... सामाजिक , आर्थिक , राजनीतिक समानता स्थापित करने के उद्देश्य से इस तिकड़ी ने उस दौर में बेरोजगार युवको , किसानो को साथ लेकर गाव के भू स्वामियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था ......उस दौर में " आमारबाडी, तुम्हारबाडी, नक्सलबाडी" के नारों ने भू स्वामियों की चूले हिला दी.... इसके बाद चीन में कम्युनिस्ट राजनीती के प्रभाव से इस आन्दोलन को व्यापक बल भी मिला ..........

केन्द्रीय गढ़ मंत्रालय की रिपोर्ट को अगर आधार बनाये तो इस समय आन्ध्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, बिहार , महाराष्ट्र समेत १४ राज्य नक्सली हिंसा से बुरी तरह प्रभावित है..... नक्सलवाद के उदय करता कारण सामाजिक, आर्थिक , राजनीतिक असमानता ओर शोषण है.... बेरोजगारी, असंतुलित विकास ये कारण ऐसे है जो नक्सली हिंसा को लगातार बड़ा रहे है......नक्सलवादी राज्य करता अंग होने के बाद भी राज्य से संघर्ष कर रहे है चूँकि इस समूचे दौर में उसके सरोकार एक तरह से हाशिये पर चले गए है .....और सत्ता ओर कॉर्पोरेट का कॉकटेल जल , जमीन, जंगल, के लिये खतरा बन गया है..... इनका दूरगामी लक्ष्य सत्ता में आमूल चूल परिवर्तन लाना है ......इसी कारण सत्ता की कुर्सी सँभालने वाले नेताओ और नौकरशाहों को ये सत्ता के दलाल के रूप में चिन्हित करते है ......

नक्सलवाद के बड़े पैमाने के रूप में फैलने का एक कारण भूमि सुधार कानूनों का सही ढंग से लागू ना हो पाना भी है....जिस कारण अपने प्रभाव के इस्तेमाल के माध्यम से कई ऊँची रसूख वाले जमीदारो ने गरीबो की जमीन पर कब्ज़ा कर दिया जिसके एवज में उनमे काम करने वाले मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी देकर शोषण शुरू हुआ ॥ इसी का फायदा नक्सलियों ने उठाया ओर मासूमो को रोजगार और मासूमो को रोजगार और न्याय दिलाने करता झांसा देकर अपने संगठन में शामिल कर दिया... यही से नक्सलवाद की असल में शुरुवात हो गई ओर आज कमोवेश हर अशांत इलाके में नक्सलियों के बड़े संगठन बन गए है ..... आज आलम ये है की हमारा पुलिसिया तंत्र इनके आगे बेबस हो गया है इसी के चलते कई राज्यों में नक्सली सामानांतर सरकारे चला रहे है .....


देश की सबसे बड़ी नक्सली कार्यवाही १३ नवम्बर २००५ को घटी जहाँ जहानाबाद जिले में मओवादियो ने किले की तर्ज पर घेराबंदी कर स्थानीय प्रशाशन को अपने कब्जे में ले लिया जिसमे तकरीबन ३०० से ज्यादा कैदी शामिल थे .."ओपरेशन जेल ब्रेक" नाम की इस घटना ने केंद्र और राज्य सरकारों के सामने मुश्किलें बढ़ा दी...तब से लगातार नक्सली एक के बाद एक घटनाये कर राज्य सरकारों की नाक में दम किये है॥ चाहे मामला बस्तर का हो या दंतेवाडा का हर जगह एक जैसे हालात है....आज तकरीबन देश के एक चौथाई जिले नक्सलियों के कब्जे में है.... वर्तमान में नक्सलवादी विचारधारा हिंसक रूप धारण कर चुकी है .... सर्वहारा शासन प्रणाली की स्थापना हेतु ये हिंसक साधनों के जरिये सत्ता परिवर्तन के जरिये अपने लक्ष्य प्राप्ति की चाह लिये है ....

सरकारों की "सेज" सरीखी नीतियों ने भी आग में घी डालने का काम किया है....सेज की आड़ में सभी कोर्पोरेट घराने अपने उद्योगों की स्थापना के लिये जहाँ जमीनों की मांग कर रहे है वही सरकारों करता नजरिया निवेश को बढ़ाना है जिसके चलते औद्योगिक नीति को बढावा दिया जा रहा है .."कृषि " योग्य भूमि जो भारतीय अर्थव्यवस्था की रीड है उसे ओद्योगिक कम्पनियों को विकास के नाम पर उपहारस्वरूप दिया जा रहा है.... जिससे किसानो की माली हालत इस दौर में सबसे ख़राब हो चली है.... यहाँ बड़ा सवाल ये भी है "सेज" को देश के बंजर इलाको में भी स्थापित किया जा सकता है लेकिन कंपनियों पर " मनमोहनी इकोनोमिक्स " ज्यादा दरियादिली दिखाता नजर आता है....जहाँ तक किसानो के विस्थापन का सवाल है तो उसे बेदखल की हुई जमीन करता विकल्प नहीं मिल पा रहा है ॥ मुआवजे का आलम यह है सत्ता में बैठे हमारे नेताओ का कोई करीबी रिश्तेदार अथवा उसी बिरादरी का कोई कृषक यदि मुआवजे की मांग करता है तो उसको अधिक धन प्रदान किया जा रहा है .... मंत्री महोदय का यही फरमान ओर फ़ॉर्मूला किसानो के बीच की खायी को और चौड़ा कर रहा है .... सरकार से हारे हुए मासूमो की जमीनों की बेदखली के बाद एक फूटी कौड़ी भी नहीं बचती जिस कारन समाज में बदती असमानता उन्हें नक्सलवाद के गर्त में धकेल रही है ..."सलवा जुडूम" में आदिवासियों को हथियार देकर अपनी बिरादरी के "नक्सलियों" के खिलाफ लड़ाया जा रहा है जिस पर सुप्रीम कोर्ट तक सवाल उठा चुका है...

हाल के वर्षो में नक्सलियों ने जगह जगह अपनी पैठ बना ली है और आज हालात ये है की बारूदी सुरंग बिछाने से लेकर ट्रेन की पटरियों को निशाना बनाने में ये नक्सली पीछे नहीं है... अब तो ऐसी भी खबरे है नक्सलियों की पाक की ख़ुफ़िया एजेंसी आई एस आई से भी संपर्क होना कोई नयी बात नहीं है... हिंसा और आराजकता करता माहौल बनाने में जहाँ चीन इनको हथियारों की सप्लाई कर रहा है वही हमारे देश के कुछ सफेदपोश नेता धन देकर इनको हिंसक गतिविधियों के लिये उकसा रहे है....अगर ये बात सच है तो यकीन जान लीजिये यह सब हमारी आतंरिक सुरक्षा के लिये खतरे की घंटी है.... केंद्र सरकार के पास इससे लड़ने के लिये इच्छा शक्ति का अभाव है वही राज्य सरकारे केंद्र सरकार के जिम्मे इसे डालकर अपना उल्लू सीधा करती है... असलियत ये है कानून व्यवस्था शुरू से राज्यों का विषय रही है ....हमारा पुलिसिया तंत्र भी नक्सलियों के आगे बेबस नजर आता है.... राज्य सरकारों में तालमेल में कमी का सीधा फायदा ये नक्सली उठा रहे है.... पुलिस थानों में हमला बोलकर हथियार लूट कर वह जंगलो के माध्यम से एक राज्य की सीमा लांघ कर दुसरे राज्य में चले जा रहे है ...ऐसे में राज्य सरकारे एक दुसरे पर दोषारोपण कर अपने कर्तव्य की इति श्री कर लेती है... इसी आरोप प्रत्यारोप की उधेड़बुन में हम आज तक नक्सली हिंसा समाधान नहीं कर पाए है... गिरः मंत्रालय की " स्पेशल टास्क फ़ोर्स " रामभरोसे है ॥ इसे अमली जामा पहनाने में कितना समय लगेगा कुछ कहा नहीं जा सकता.....? केंद्र के द्वारा दी जाने वाली मदद का सही इस्लेमाल कर पाने में भी अभी तक पुलिसिया तंत्र असफल साबित हुआ है ....भ्रष्टाचार रुपी भस्मासुर करता घुन ऊपर से लेकर नीचे तक लगे रहने के चलते आज तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ पाए है...साथ ही नक्सल प्रभावित राज्यों में आबादी के अनुरूप पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं हो पा रही है....कॉन्स्टेबल से लेकर अफसरों के कई पद जहाँ खली पड़े है वही ऐसे नक्सल प्रभावित संवेदनशील इलाको में कोई चाहकर भी काम नहीं करना चाहता.... इसके बाद भी सरकारों का गाँव गाँव थाना खोलने का फैसला समझ से परे लगता है....

नक्सल प्रभावित राज्यों पर केंद्र को सही ढंग से समाधान करने की दिशा में गंभीरता से विचार करने की जरुरत है.... चूँकि इन इलाको में रोटी, कपड़ा, मकान जैसी बुनियादी समस्याओ का अभाव है जिस कारन बेरोजगारी के अभाव में इन इलाको में भुखमरी की एक बड़ी समस्या बनी हुई है.... सरकारों की असंतुलित विकास की नीतियों ने इन इलाके के लोगो को हिंसक साधन पकड़ने के लिये मजबूर कर दिया है ... इस दिशा में सरकारों को अभी से विचार करना होगा तभी बात बनेगी.... आन्यथा आने वाले वर्षो में ये नक्सलवाद "सुरसा के मुख" की तरह अन्य राज्यों को निगल सकता है....

कुल मिलकर आज की बदलती परिस्थितियों में नक्सलवाद भयावह रूप लेता नजर आ रहा है... बुद्ध, गाँधी की धरती के लोग आज अहिंसा का मार्ग छोड़कर हिंसा पर उतारू हो गए है... विदेशी वस्तुओ करता बहिष्कार करने वाले आज पूर्णतः विदेशी विचारधारा को अपना आदर्श बनाने लगे है... नक्सल प्रभावित राज्यों में पुलिस कर्मियों की हत्या , हथियार लूटने की घटना बताती है नक्सली अब "लक्ष्मण रेखा" लांघ चुके है....नक्सल प्रभावित राज्यों में जनसँख्या के अनुपात में पुलिस कर्मियों की संख्या कम है... पुलिस जहाँ संसाधनों का रोना रोटी है ....वही हमारे नेताओ में इससे लड़ने के लिये इच्छा शक्ति नहीं है ....ख़ुफ़िया विभाग की नाकामी भी इसके पाँव पसारने करता एक बड़ा कारन है ....एक हालिया प्रकाशित रिपोर्ट को अगर आधार बनाये तो इन नक्सलियों को जंगलो में "माईन्स" से करोडो की आमदनी होती है.... कई परियोजनाए इनके दखल के चलते लंबित पड़ी हुई है....

नक्सलियों के वर्चस्व को जानने समझने करता सबसे बेहतर उदाहरण झारखण्ड का "चतरा " और छत्तीसगढ़ करता "बस्तर" ओर "दंतेवाडा " जिला है जहाँ बिना केंद्रीय पुलिस कर्मियों की मदद के बिना किसी का पत्ता तक नहीं हिलता.... यह काफी चिंताजनक है नक्सल प्रभावित राज्यों में आम आदमी अपनी शिकायत दर्ज नहीं करवाना चाहता ॥ वह पुलिसिया तंत्र में भ्रष्टाचार पसरगया है .... साथ ही पुलिस का एक आम आदमी के साथ कैसा व्यवहार है यह बताने की जरुरत नहीं है....

अतः सरकारों को चाहिए वह नक्सली इलाको में जाकर वह बुनियादी समस्याए दुरुस्त करे क्युकी आरती विषमता के चले ही वह लोग आज बन्दूक उठाने को मजबूर हुए है... ऊपर की कहानी केवल रामकिशन की नहीं , कहानी घर घर के रामकिशन की बन चुकी है........




Monday, September 26, 2011

तुम मुझे य़ू भुला ना पाओगे.........

"तेरा जाना दिल के अरमानो का लुट जाना" .....विदर्भ की जनता पर आज हिंदी फिल्म का यह पुराना गाना सौ फीसदी सच साबित हो रहा है.... अपने किसी जन नेता के खोने का गम किसी को कैसा सताता है यह इस गाने से बखूबी साबित हो जाता है... बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबू साहब उर्फ बसंत राव साठे की मौत की खबर से पूरे विदर्भ वासी शोकमग्न है... साठे का गुडगाव में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया .... ८६ वर्षीय साठे इंदिरा , राजीव, नरसिंह राव की तीनो सरकार में वरिष्ठ मंत्री और अन्य पदों पर रहे थे ......उनके निधन से महाराष्ट्र के विदर्भ ने एक बड़े जन नेता को खो दिया .......... साठे से जुडी कुछ यादें......... एक श्रधांजलि........


मभाव का पालन करते हुए वे अंतिम समय तक गाँधीवादी नेता बने रहे ...कांग्रेस में उनकी गिनती शुरुवात से नेहरु गाँधी परिवार के प्रति बनी रही......

विदर्भ के कट्टर समर्थक ---- सार्वजनिक जीवन में रहते हुए २००३ में साठे ने अपने सहयोगी एन के पी साल्वे के संघ कांग्रेस का त्याग किया था ... यह कदम उन्होंने स्वतन्त्र विदर्भ की मांग के समर्थन में उठाया था .....

मिलिटरी स्कूल में शिक्षा --- साठे ने अपनी आरंभिक पदाई नासिक के भोंसले मिलिटरी स्कूल से की .... नागपुर विश्व विद्यालय से उन्होंने अर्थशास्त्र , राझ्नीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली ... साथ ही उन्होंने अपनी वकालत भी की......

बाक्सिंग चैम्पियन---- विचारो से गाँधीवादी , आत्मा से समाजवादी पड़ी के दरमियान खेलो में भी आगे रहे.... मौरिस स्कूल से वह बाक्सिंग चैम्पियन भी रहे....

समाजवादी से कांग्रेसी ---- साठे मशहूर वक्ता होने के साथ ही सामाजिक जीवन से समाजवादी नजर आये... १९४८ में उन्होंने लोहियावाद से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी में प्रवेश लिया ... १९६४ में अशोक मेहता से प्रेरित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी में राजनीती को करियर के रूप में चुना......

अकोला से सांसद -----साठे ने अपना पहला लोक सभा चुनाव १९७२ में अकोला से लड़ा था .... १९७० में वह य़ू एन ओ में भारतीय प्रतिनिधित्व भी कर चुके थे.....

इंदिरा के साथी---- आपातकाल और उसके बाद विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने इंदिरा गाँधी का साथ दिया.... १९७७ में इसके फलस्वरूप उनको कांग्रेस संसदीय दल का उपनेता बनने का मौका मिला...... १९७९ तक वह पार्टी के प्रवक्ता भी रहे......

कलर टी वी योगदान --- १९८० में साठे कांग्रेस सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री बनाये गए.....इस दौर में उन्होंने भारत में टी वी के युग की शुरुवात की.....हम लोग, बुनियाद जैसे सेरियालो की नीव डालने और १९८३ के एशियन गेम को टी वी में दिखाकर उन्होंने सबसे सामने खुद का लोहा मनवाया था.....

८० में वर्धा से निर्वाचित---- १९७२ में अकोला संसदीय इलाके से चुनाव जीतने के बाद साठे १९८० में महात्मा गाँधी की कर्म स्थली वर्धा से चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बने ....... ७२ में योजना आयोग के सलाहकार नियुक्त हुए .... ८० से ९० तक लगतार वर्धा का प्रतिनिधित्व भी किया... इस दरमियान वह इस्पात, रसायन, उर्वरक कोयला मंत्री भी रहे ....... विदर्भ में उद्योग को गति भी सही मायनों में साठे ने ही दी......

लेखक भी रहे--- बसंतराव लेखन से भी जुड़े रहे.... २००५ में अपना ८१ वा जन्म दिन मनाते समय उन्होंने अपनी आत्मकथा " मेमोरीज ऑफ़ ऐ रेशेंलिस्ट " लिखी...उन्होंने नए भारत नयी चुनौतिया , भारत में आर्थिक लोकतंत्र समेत तकरीबन आठ किताबे लिखी......इन आठो किताबो में उनकी काले धन पर लिखी गई एक किताब खासी महत्वपूर्ण है....

उतारा था यूनियन जेक----- बसंतराव में बचपन से देश प्रेम की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी.... १९४२ में नागपुर की जिला अदालत की ईमारत पर चदकर उन्होंने अंग्रेजी शासन के प्रतीक यूनियन जेक को नीचे उतारकर तिरंगा फहराया था....

विदर्भ से नाता गहरा --- उनका विदर्भ से गहरा नाता था ॥ दिल्ली की राजनीती में रमे रहने के बाद भी वह समय निकालकर वर्धा आते थे ... यहाँ आकर काम करवाया करते थे.... जिस दिन उनकी मौत करता समाचार लोगो ने सुना तो आखें नम हो गई.... लोग कह रहे थे अगर वो ९१ में वर्धा से नहीं हारते तो शायद नर सिंह राव की जगह प्रधानमंत्री होते.....राजीव की हत्या के बाद वह लगातार हाशिये में चले गए... ९१ की हार के बाद पार्टी ने उन्हें १९९६ में दुबारा वर्धा से टिकट दिया लेकिन वह अपनी सीट नहीं बचा पाए....इसके बाद से उन्होंने कभी इस संसदीय इलाके में कदम नहीं रखा .....

उनकी मौत के बाद भी आज विदर्भ में उनके प्रशंसको की कमी नहीं है... शायद यही कारन है आज भी लोग उनकी गिनती इस इलाके में "विकास पुरुष"के रूप में करते है.........

Sunday, September 11, 2011

घट गया डाकिये के थैले का वजन ............

फूल तुम्हे भेजा है ख़त में .... मैंने ख़त महबूब के नाम लिखा ... चिट्टी का जिक्र आते ही दिमाग में उमड़ घुमड़कर यह गाना आने लगता है.... एक जमाना था जब ये गाने हर व्यक्ति की जुबा पर होते थे लेकिन आज यह सिलसिला थम सा गया है..... आज हर कोई" मुन्नी", "शीला "और "जलेबी बाई" की बात करता है ...

जब से संचार क्रांति का बाजा बजा है तब से डाक विभाग के थैलों का वजन घट गया है....
पिछले दिनों वर्धा के डाकघर में पोस्ट कार्ड लेने पंहुचा तो वहां काम करने वाली एक महिला से मैंने पोस्ट कार्ड देने की मांग की..... इस पर वह मेरा मुह देखती रही और हसने लगी......उसने कहा आज के समय में पोस्ट कार्ड का कुछ महत्व नहीं रह गया है ..... शायद वह ये भूल गई आज़ादी से पहले और आज़ादी से बाद तक इस पोस्टकार्ड ने अपनी यात्रा पूरी की और सम्पर्क एक दूसरे से कायम रखा ....

मोबाइल और इन्टरनेट के युग में लोग आज पत्र लिखना आलस समझने लगे है.....पिछले दिनों महाराष्ट्र में एक दैनिक समाचार पत्र के संपादक ने भी मुझसे मुलाकात में यही कहा ... वह बोले आज संपादक के नाम पत्र अखबारों में कोई नहीं लिखना चाहता ...... एक दौर था जब ग्रामीण इलाको में एक दूसरे को पत्रों के माध्यम से सन्देश पहुचाये जाते थे लेकिन जैसे जैसे तकनीक का विकास होता गया वैसे ही मनुष्य के तौर तरीको में बदलाव आता गया.....

मोबाइल के उपयोग ने आज हर काम को आसान बना दिया है ....लोग सरल मोबाइल संदेशो के माध्यम से अपनी भावनाओ का जहाँ इजहार कर रहे है वही घंटो बतियाते हुए एक दूसरे का हाल चाल पूछ लेते है.....अभी अधिक समय नहीं बीता जब एक दूसरे की आशल कुशल जानने का माध्यम यही पत्र हुआ करते थे ....डाकिये के डाक लाने की सभी प्रतीक्षा किया करते थे ...अपनों के पत्र अंतर्देशी में या पोस्टकार्ड पर आते थे.....पत्र में ही सवाल होते थे उसी में जवाब भी दे दिए जाते थे.....

हँसता मुस्कुराता डाकिया जब मेरे घर पहुचता था तो माँ की ख़ुशी का ठिकाना नहीं होता था.... वह मेरी चिट्टियो को सुरक्षित रख दिया करती थी.... मैंने पहला पत्र अपनी अनीता दीदी को लिखा था ....उस समय ५ वी क्लास में पड़ता था .... उसी दौरांन दीदी की शादी भी हुई थी ....शादी के बाद वो मसूरी चली गई लेकिन पत्र के माध्यम से मै उनको अपने पास ही पाता था..... उस दौर के पत्रों की खासियत यह थी लोग उन पत्रों को लम्बे समय तक सहेजकर रखते थे .... लेकिन अब थ्री जी का जमाना है... मोबाइल में फैस बुक के बिना काम नहीं चलता ... फेसबुक तो आज कनेक्ट रहने का जरिया नहीं बल्कि दरिया बन गया है .... लोग अपने मोबाइल में रात दिन मेसेज मेसेज खेलने में लगे रहते है.....आज मोबाइल की पहुँच सर्वसुलभ होने के चलते तकनीकी विकास के दौर में चिठ्ठी कही गुम सी हो गई है ....




उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊ के लोगो में नंदा देवी पर बड़ी आस्था है ......रहस्य और रोमांच से भरी दंतकथाओ में इसका रूप देवी से बढ़कर यहाँ की बेटी बहू एक साधारण युवती के रूप में उभर कर आता है.... एक आम पहाड़ी लड़की की तरह इसकी शादी भी होती है ....वह हर बार मायके से आने के बाद अपने सौरास (ससुराल) जाती है और अपने सगे सम्बन्धियों से बिछड़ने से रूठती भी है.....

नंदा राजजात से जुड़े मानवीय पहलुओ के अनुसार अपने मायके के इलाके चांदपुर से अपने ससुराल के इलाके बधाण में पति शिव के निवास त्रिशूली पर्वत की जड़ तक पहुचने का जिम्मा मायके वालो को निभाना पड़ता है......इसी परम्परा को लेकर वर्षो से नंदा देवी पर्व राज्य में लोग मनाते आ रहे है ..... नंदा राजजात हर साल कुमाऊ और गढ़वाल में धूम धाम से मनाया जाता है .........

गढ़वाल के राजाओ के वक्त इस यात्रा का आयोजन उनके स्वयं के द्वारा होता था जिसकी जिम्मेदारी अब कुवर भाइयो के द्वारा निभाई जाती है .....हर साल यात्रा के दौरान ये लोग सौगात लेकर नंदा देवी के डोले, हेमकुंड जो त्रिशूली पर्वत के शिखर के ग्लेशियर से बना ताल है वहां पर छोड़ आते है ..... इस यात्रा का मुख्य अंग चौसिंग्या ढेबर रहता है जो दूत के रूप में यात्रा पथ में जात की अगुवाई करता है ...... यात्रा से पहले टिहरी नरेश या उनके भाई कुंवर लोग देवी से मनोती मांगते है ... इसके बाद चांदपुर के समीप एक चौसिंघा बकरा पैदा होता है .... जिसे कुंवरो के पुश्तेनी गाव कुबा में लाया जाता है ....इसे खूब सजाया जाता है और आहार देकर पूजा जाता है ......साथ ही रिंगाल के आकर्षक छपरे भी बनाये जाते है ....

इसी तरह कुमाऊ में भी नंदा देवी महोत्सव नैनीताल, अल्मोड़ा समेत कई स्थानों में धूम धाम के साथ मनाया जाता है .....लोग देवी को खूब सजा धजाकर ढोल नगाडो के साथ विदा करते है ....नन्दा का यह उत्सव कई बरसों से मनाया जा रहा है जो यह बताता है देवभूमि में कई प्राचीन परम्पराए आज भी जीवित है.......

Friday, August 26, 2011

लील रहा है कुपोषण .....

विदर्भ की कलावती इन दिनों मायूस है.... यह कलावती राहुल गाँधी वाली कलावती नहीं है.......यह कलावती वह है जिसका एक बच्चा अभी एक साल पहले कुपोषण के चलते मर गया..... इस बच्चे की बात करने पर आज भी कलावती सिहर उठती है.... पिछले कुछ वर्षो में जैसी त्रासदी विदर्भ ने देखी होगी शायद भारत के किसी कोने ने देखी होगी......सरकार आये दिन गरीबो को अनाज के नाम पर कई घोषणा कर रही है लेकिन सच्चाई यह है कि गरीबो की झोपड़ी तक कोई अनाज नहीं पहुच पा रहा है जिसके चलते आज कलावती के बच्चे कुपोषण के चलते मारे जा रहे है......


महंगाई को कम करने के सरकार दावे तो जोर शोर से करती रही है लेकिन सच्चाई यह है कि देश में आम आदमी की थाली दिनों दिन महंगी होती जा रही है.....प्रधानमंत्री जहाँ ऊँची विकास दर और कॉरपोरेट नीतियों का हवाला देते नहीं थकते वही देश के वित्त मंत्री यह कहते है हमारे पास महंगाई रोकने के लिये कोई जादू की छड़ी नहीं है तो इस सरकार का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो जाता है......हद तो तब हो जाती है जब रिज़र्व बैंक ११ वी बार अपनी ब्याज दर बढाता है ताकि मार्केट में लिक्विडिटी बनी रहे ... इसके बाद भी आलम ये है महंगाई देश को निगलते जाती है और गरीब परिवारों की रोटी का एक बड़ा संकट पैदा हो जाता है ..... आज यह जानकर हैरत होती है कि हमारे देश में भुखमरी की समस्या लगातार बढती जा रही है ......

यूं ऍन ओ की हालिया रिपोर्ट को अगर आधार बनाये तो कुपोषण ने हमारे देश में सारे रिकार्डो को ध्वस्त कर दिया है.....आपको यह जानकर हैरत होगी कि हर रोज तकरीबन ७००० मौते अकेले कुपोषण से हमारे देश में हो रही है.....सरकार खाद्य सुरक्षा कानून लाने की बात लम्बे समय से कर रही है लेकिन इसको पेश करने की राह भी आसान नहीं है......मनमोहन और सोनिया की अगुवाई वाली सलाहकार परिषद् में इसे लेकर अलग अलग सुर है..... राजनेताओ को आम आदमी से कुछ लेना देना नही है ... अगर ऐसा होता तो आज हमारे ऊपर कुपोषण का कलंक नहीं लगता.....

बढती जनसँख्या ने देश में खाद्य संकट को हमारे सामने बड़ा दिया है.....ऐसा नहीं है देश में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान उत्पादन नहीं हो रहा ॥ उत्पादन तो हो रहा है लेकिन फसल के रख रखाव के लिये हमारे पास पर्याप्त मात्रा में गोदाम नहीं है ...... इसी के चलते करोडो का अनाज हर साल गोदामों में सड़ता जा रहा है.... अभी इस बार मध्य प्रदेश में चावल का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है....शिवराज परेशान हो गए है .... सी ऍम होने के नाते उन्होंने केंद्र को चिट्टी लिख दी है... उन्होंने कहा है मध्य प्रदेश में रख रखाव के लिये पर्याप्त गोदाम नहीं है लिहाजा केंद्र सरकार इस अनाज के रख रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करे लेकिन देखिये केंद्र इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा .....

कभी कभी सोचता हूँ हमारे देश में केंद्र ओर राज्यों में अलग अलग सरकारे होने के कारन कई बार सही तालमेल नहीं बन सकता .... यही हाल अभी मध्य प्रदेश में हो रहा है....कमोवेश यही हालात आज देश के अन्य राज्यों में है जहाँ पर कांग्रेस सत्ता में नहीं है ......खेती को लाभ का सौदा बनाने की दिशा में आज तक कोई पहल नहीं हुई है जिसके चलते खेती हमारे देश में उजड़ रही है.....

यूनेस्को का कहना है भारत की गिनती दुनिया के सबसे कुपोषित देशो में हो रही है....लेकिन इन सबके बाद मनमोहनी इकोनोमिक्स ऊँची विकास दर और "भारत निर्माण " की अगर दुहाई दे तो यह कुछ हास्यास्पद मालूम पड़ता है .......हद तो तब हो जाती है जब इस देश में घोटालो के बाद एक घोटाले होते रहते है और हमारे प्रधानमंत्री अपनी नेकनीयती का सबूत देते नहीं थकते......

देश की जनसँख्या तेजी से बढ़ रही है ... हाल ही में हमने १२१ करोड़ के आकडे को छुआ है अगर यही सिलसिला जारी रहा तो यकीन जानिए हम चीन को पीछे छोड़ देंगे... ऐसे में बड़ी आबादी के लिये भोजन जुटाने के एक बड़ी चुनौती हमारे सामने आ सकती है....पिछले दो दशको में हमारा खाद्यान उत्पादन १.५ फीसदी तक जा गिरा है.... मनमोहन के दौर में हमारे देश में दो भारत बस रहे है... एक तबका ऐसा है जो संपन्न है ...वही एक तबका ऐसा है जो अपनी रोजी रोटी जुटाने के लिये हाड मांस एक कर रहा है....

याद कीजिये १९९० का दौर उस समय हमारा देश आर्थिक सुधारो की दहलीज पर खड़ा था.... नरसिम्हा राव की सरकार उस समय थी...उस दौर में हमारे देश में प्रति व्यक्ति खाद्यान की खपत ४६८ ग्राम हुआ करती थी... उदारीकरण के आज २० सालो बाद भी भारत में प्रति व्यक्ति खाद्यान उपलब्धता ४०० ग्राम हो गई है ....यही नहीं आप यह जानकार चौंक जायेंगे १९९० में प्रति व्यक्ति ४२ ग्राम दाल उपलब्ध थी वही २०११ में यह आकडा भी लुढ़क गया और यह २५ ग्राम तक पहुच गया .... यह आंकड़ा औसत है जिसमे मनमोहनी इकोनोमिक्स का संपन्न तबका भी शामिल है साथ ही वह क्लास भी जो रात को दो रोटी भी सही से नहीं खाता होगा...

अर्जुन सेन गुप्ता की रिपोर्ट कहती है देश की ७० फीसदी आबादी आज भी २० रूपया प्रति दिन पर गुजर बसर करती है.....ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है इस दौर में कैसे यह गरीब तबका दो समय का भोजन अपने लिये बनाता होगा ? देश में आज थाली दिन प्रति दिन महंगी होती जा रही है.....घरेलू गैस के दामो में भी सरकार ने इजाफा कर दिया है... यही नहीं तेल के दाम भी बड़ा दिए है इसके चलते लोगो करता जीना दुश्वार होता जा रहा है.....सरकार को तेल कंपनियों का घाटा पूरा करना है ... आम आदमी से कुछ भी लेना देना नहीं है ..... अगर आम आदमी से कुछ लेना देना होता तो उसकी तरफ सरकार ध्यान तो जरुर देती...... शायद तभी आम आदमी का अब यु पी ऐ से मोहभंग होता जा रहा है.....

मनमोहन के दौर में समाज में अमीर और गरीबी की जो खाई चौड़ी हुई है उसके पीछे बहुत हद तक हमारी खाद्यान प्रणाली जिम्मेदार है .....जबसे मनमोहन ने देश में उदारीकरण की शुरुवात की तबसे हर सरकार का ध्यान ऊँची विकास दर बरकरार रखने और सेंसेक्स बढाने पर जा टिका है .....आकड़ो की बाजीगरी आज के दौर में कैसे की जाती है ये हर किसी को मालूम है ....वैसे भी यह बात समझ से परे लगती है आम आदमी करता सेंसेक्स से क्या लेना देना ?

बीते २० सालो में एक खास बात यह देखने में आई है सरकार की विकास दर ओर गरीबी के आकडे दोनों तेजी के साथ बढे है .... सरकारी आंकड़ो में विकास ने "हाईवे " की तरह छलांग लगाई है लेकिन इस रफ़्तार ने कुपोषण , गरीबी, भुखमरी जैसी समस्याओ को बढाया है ....इस दौर में कृषि जैसे सेक्टर की हालत सबसे खस्ता हो गई......शहरों में चकाचौंध तो तेजी से बढ़ी लेकिन गावो से लोगो का पलायन बदस्तूर जारी रहा .....आज आलम यह है की कृषि में हमारी विकास दर दो फीसदी से भी कम है जो हमारे फिसद्दीपने को बखूबी बया किया है......

किसानो को सरकार ने इस दौर में पैकेज भी प्रदान किया है .... इस दौर में बैंक भी किसानो की मदद के लिये आगे आये है लेकिन इन सब चीजो के बाद भी किसान परंपरागत खेती को छोड़ने पर आमादा है......साहूकार के दौर में किसानो पर जो कर्ज के कष्ट थे अब वह लोन के बाद भी ज्यादा बढ़ गए है.....आकडे इस बात की गवाही देने के लिये काफी है किसान आत्महत्या का एक बड़ा कारन कर्ज रहा है...

किसान पर कर्ज को चुकाने का बोझ इतना ज्यादा है की वह समय से इसे नहीं चुका सकता .... वैसे भी भारत की कृषि को "मानसून का जुआ " कहा जाता है जो "इन्द्र देव " की कृपा पर ज्यादा टिकी हुई है......उस पर तुर्रा यह है हमारे प्रधान मंत्री इसे लाभ का सौदा बनाने के बजाय विदेशी निवेश बढाने पर आमादा है जिसकी वकालत शुरू से मनमोहनी अर्थशास्त्र शुरू से करता रहा है...... ऐसे में अपने किसान की खुशहाली दूर की कौड़ी लगती है ......

अपने घर खुशहाली नहीं रहेगी तो दूसरे से मदद मांगने से क्या फायदा.....? लेकिन मनमोहन शायद अमेरिकी अमेरिकी कंपनियों के ज्यादा निकट चले गए है ..... शायद तभी उन्हें अपने देश के पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के नारे "जय जवान जय किसान " का एहसास इस दौर में नहीं होता......अगर ऐसा होता तो बीते सात सालो में ढाई लाख किसान आत्महत्याए अपने देश में नहीं होती......और ना ही कुपोषण का यूनेस्को का कलंक हमारे माथे पर लगता..............




Monday, August 15, 2011

ठाकरे की शिवसेना में बेगाने हुए मनोहर ..........

महाराष्ट्र की राजनीती को अगर करीब से समझने का कभी मौका आपको मिला होगा तो कांग्रेस के बाद शिवसेना का गढ़ यहाँ की राजनीती एक दौर में हुआ करती थी....इसे राम लहर में सवार होने की धुन कहे या सियासी बिसात के आसरे "आमची मुम्बई" के नारे देकर वोट लेने का नायाबफ़ॉर्मूला ....शिवसेना ने उस दौर में लोगो के बीच जाकर अपनी पैठ को जिस तरीके से मजबूत किया इसने कांग्रेस के सामने पहली बार चुनौती पेश की और महाराष्ट्र की राजनीती में सीधे दखल देकर भाजपा के साथ पहली बार गठबंधन सरकार बनाकर कांग्रेसियों के होश फाख्ता कर दिए थे.......

मराठी मानुष के जिस मुद्दे के आसरे शिव सेना ने उस दौर में बिसात बिछाई थी बहुत कम लोग शायद ये बातें जानते है उस दौर में बाला साहब ठाकरे के साथ मिलकर मनोहर जोशी ने शिवसेना का राज्य में मजबूत आधार तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ..... परन्तु आज वही मनोहर जोशी पार्टी में हाशिये में है......

मनोहर जोशी ने अपने समय में ना केवल महाराष्ट्र की राजनीती में अपना एक ऊँचा मुकाम बनाया बल्कि शिवसेना का वोट बैंक बढाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.......पार्टी की भलाई के लिये उन्होंने कभी किसी पद की चाह नहीं रखी ... हाँ, ये अलग बात है पार्टी ने उन्हें जो भी काम सौपा उसे उन्होंने वफादारी के साथ पूरा किया......२ दिसम्बर १९३७ को महाराष्ट्र के एक मध्यम वर्गीय ब्रह्मण परिवार में जन्मे जोशी के राजनीतिक कैरियर की शुरुवात आपातकाल के दौर में हुई॥ उस दौर में मुंबई के मेयर की कमान उनके हाथो में रही......१९९० में शिवसेना के टिकट पर उन्होंने पहली बार विधान सभा का चुनाव जीता ...९० के दशक में भाजपा के साथ मिलकर जब शिव सेना ने राज्य में पहली बार गठबंधन सरकार बनाई तो मनोहर गजानन जोशी को राज्य के १५ वे मुख्यमंत्री की कमान मिली......इसी दौर में छगन भुजबल ने शिव सेना को अलविदा कहा था और यही से जोशी का नया सफ़र शुरू हो गया ...... इसके बाद 1999 में बाला साहब ठाकरे ने उन्हें मध्य मुंबई से चुनाव लड़ाया जहाँ से वह भारी मतों से विजयी हुए ....... इसके बाद उन्होंने शिव सेना के कद को राष्ट्रीय राजनीती में बढाया......यही वह दौर था जब जोशी को लोक सभा अध्यक्ष के पद पर बैठाया गया ..... उस दौर की यादें आज भी जेहन में बनी है ......

मनोहर के इस कार्यकाल ने लोकसभा के इतिहास में एक नयी इबादत लिख दी...... अपनी समझ बूझ से उन्होंने जिस अंदाज में लोक सभा चलायी उसकी आज भी सभी पार्टियों के नेता तारीफ किया करते थे ...... २००४ में मनोहर को पार्टी ने केंद्र में भारी ओद्योगिक मंत्री की जिम्मेदारी से नवाजा जिसे उन्होंने बड़ी शालीनता के साथ निभाया ....... लेकिन इसके बाद मनोहर के सितारे गर्दिश में चले गए... २००४ में मनोहर को कांग्रेस के एकनाथ गायकवाड के हाथो मुह की खानी पड़ी ..... इसके बाद पार्टी ने २००६ में उनको राज्य सभा में बेक डोर से संसद में इंट्री दिलवा दी..... बाला साहब ठाकरे के राजनीती से रिटायरमेंट के बाद मनोहर जोशी का राजनीतिक सिंहासन डोलने लगा...... आज हालत ये है मनोहर अपनी पार्टी में बेगाने हो चले है... पार्टी में उनकी कोई पूछ परख नहीं हो रही है......

दरअसल जब तक शिव सेना की कमान बाला साहब ठाकरे के हाथो में थी तब तक शिवसेना में मनोहर जोशी के चर्चे जोर शोर के साथ हुआ करते थे..... शिवसेना के कई कार्यकर्ता जो इस समय मनोहर के समर्थक है वो बताते है की उस दौर में अगर कोई काम निकालना होता था तो कार्यकर्ता सीधे मनोहर को रिपोर्ट करते थे ... मनोहर को रिपोर्ट करने का सीधा मतलब उस दौर में ये होता था , आपका काम किसी भी तरह हो जायेगा ... राज्य की राजनीती से केंद्र की राजनीती में पटके जाने के बाद भी उन्होंने जिस शालीनता के साथ केन्द्रीय मंत्री का दायित्व निभाया उसने सभी को उनका कायल कर दिया ...

आज हालत एक दम अलग हो गए है......शिवसेना की राजनीती पहले "मातोश्री" से तय हुआ करती थी..... बाला साहब ठाकरे के वीटो के कारन कोई उनके द्वारा लिये गए फैसले को चुनोती नहीं दे सकता था... आज आलम ये है शिव सेना दो गुटों में बात चुकी है॥ एक मनसे है जिसकी कमान राज ठाकरे के हाथो में है जो कभी शिवसेना के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद के प्रमुख हुआ करते थे.....बाला साहब की शिव सेना की कमान उद्धव ठाकरे के हाथो में है जो पार्टी को अपने इशारो पर चला रहे है॥ ऐसे विषम हालातो में कार्यकर्ता अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है...

बाला साहब के समय में पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों पर मनोहर की राय को कभी अनदेखा नहीं किया जाता था लेकिन आज मनोहर को उद्धव भाव तक देना पसंद नहीं करते॥ पार्टी में उन्होंने अपना नियंत्रण इस कदर स्थापित कर लिया है वह महत्वपूर्ण फैसलों पर अपनी मित्र मंडली से सलाह लेना ज्यादा पसंद करते है.....ऐसे में मनोहर जोशी के भावी भविष्य को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाये शुरू होने लगी है.....

विषम हालातो के मद्देनजर अभी मनोहर कोई बड़ा फैसला लेने से परहेज कर रहे है......समय आने पर मनोहर अपने पत्ते खोल सकते है .... वैसे बताते चले शिव सेना से इतर उनकी अन्य दलों के नेताओ से भी काफी मधुर संबध रहे है ... बाला साहब के बेटे राज ठाकरे की ही बातें करे तो उनके बेटे के जोशी के पुत्र के साथ व्यावसायिक सम्बन्ध प्रगाढ़ रहे है... यही नहीं राकपा में शरद पवार, विलास राव देशमुख ओर प्रफुल्ल पटेल जैसे नेता भी उनके बेहद करीबियों में शामिल है.... इसके मद्देनजर अगर वह शिव सेना से इतर किसी अन्य पार्टी में जाने की सोचे तो उनके पास सभी जगहों से विकल्प मौजूद है......वैसे भी २४ साल मराठी अस्मिता के आसरे वोटर को लुभाने की कला में माहिर इस "ब्राह्मण कार्ड " को कोई भी पार्टी आगे करने से नहीं डरेगी........

बहरहाल जो भी हो फिलहाल शिव सेना में मनोहर के सितारे बुलंदियों पर नहीं है .....लेकिन भावी राजनीती का रास्ता जोशी को अब खुद तय करना है..... अगर अपनी पार्टी में उनकी पूछ परख कम हो रही हैतो इसका असर उनकी भावी राजनीती में पड़ना तय है..... महाराष्ट्र के पिछले विधान सभा में भी देखने में आया था उद्धव ने उनको वो सम्मान नहीं दिया जो सम्मान बाला साहब ठाकरे दिया करते थे.....ऐसे में वो उद्धव से दूरी बनाये रखे थे लेकिन ये दूरिया कब तक बनी रहेगी यह अब बड़ा सवाल बन गया है.... दूरियों को पाटना भी जरुरी है ... आमतौर पर बेहद शांत, शालीन , ईमानदार रहने वाले मनोहर जोशी को अब आगे का रास्ता खुद तय करना है..... वैसे यकीन जानिये फिलहाल महाराष्ट्र में शिवसेना में उनकी राह में कई कटीले शूल है जिनसे पार पाने की एक बड़ी चुनोती इस समय जोशी के पास है.........देखना होगा २४ साल पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरे जोशी इस बार की परीक्षा में कैसा प्रदर्शन करते है?

तुष्टीकरण की शिकार रही है तस्लीमा............

तस्लीमा नसरीन...... एक जाना पहचाना नाम है.... शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो इनके नाम से परिचित नहीं होगा......नसरीन का जन्म २५ अगस्त १९६२ को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था....प्रसिद्द लेखिका नसरीन ने अपने जीवन की शुरुवात चिकित्सा के पेशे से की......१९८४ में चिकित्सा की पड़ी पूरी करने के बाद उन्होंने ८ वर्ष तक बंगलादेश के अस्पताल में काम किया .... सामाजिक गतिविधियों से जुड़े होने के बाद भी उन्होंने अपने को साहित्यिक गतिविधियों से दूर नहीं किया...... मात्र १५ वर्ष की आयु में कविता लिखकर अपनी लेखनकला की ओर सभी का ध्यान खींचा..... तस्लीमा की पहली पुस्तक १९८६ में प्रकाशित हुई.....१९८९ में वह अपनी दूसरी पुस्तक को प्रकाशित करवा पाने में सफल रही.... इसके बाद तस्लीमा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा .......

इस दूसरी पुस्तक को लिखने के बाद उनको दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों के संपादको की ओर से नियमित कॉलम लिखने के आमंत्रण आने लगे.... इस अवधि में "सैंट ज्योति" पाक्षिक पत्रिका का संपादन भी उनके द्वारा किया गया...तस्लीमा हमेशा बंगाली भाषा में लिखती रही है..... नसरीन को धर्म, संस्कृति, परम्पराव की आलोचना करने में कोई भय नहीं रखता ..... इसी कारन उनकी ६ मुख्य पुस्तके प्रतिबंधित श्रेणी में आती है जो क्रमश "लज्जा" (१९९३), अमर मेबले( १९९९), उताल हवा(२००२), को(२००३), द्विखंडितो( २००३), सी सब अंधकार (२००४) शामिल है......

तस्लीमा की पुस्तकों पर उनके गृह देश बंगलादेश में भी विरोध के स्वर मुखरित होते रहे है.... जहाँ शेख हसीना ने इन पुस्तकों को अश्लील करार दिया है वही भारत की पश्चिम बंगाल की वामपंथी सरकार ने
मुस्लिम कौम की भर्त्सना करने के चलते इन पुस्तकों पर प्रतिबन्ध लगाया..... १९९२ में तस्लीमा बंगलादेश का प्रतिष्टित साहित्यिक अवार्ड "आनंदा " पाने में सफल रही.... निडर होकर धर्म के विरोध में लिखने के कारन "सोल्जर ऑफ़ इस्लामी ओर्गनाइजेशन " ने इनके खिलाफ मौत का फ़तवा जारी कर दिया.... जिसके बाद से कभी उन्होंने जनता के सामने आना पसंद नहीं किया........वह की सरकार ने उनके खिलाफ उग्र प्रदर्शनों से बचाव हेतु उनका पास पोर्ट जब्त कर लिया ओर देश से निर्वासित होने का फरमान जारी करदिया .......

२००४ में उनके खिलाफ विरोध जताने के एक मुद्दे के तौर पर यह कहा गया अगर किसी ने उनके मुह कला कर दिया तो उसको अवार्ड दिया जायेगा......बंगलादेश के धार्मिक नेता सैयद नूर रहमान तो तस्लीमा के लेखन से इतना आहत हुए उन्होंने इनको आतंकवादी संगठन जीबी का जासूस तक करार दे डाला......२००५ में अमेरिका पर लिखी गई एक कविता पर फिर से उन्हें मुस्लिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणिया करने के कारन खासी फजीहतें झेलनी पड़ी.......

मार्च २००५ में उत्तर प्रदेश के कुछ मुस्लिम संगठनो ने इनका सर कलम करने के लिये ६ लाख के इनाम की घोषणा की.....इसके बाद ९ अगस्त २००७ को हैदराबाद प्रेस क्लब में उनके तेलगु संस्करण शोध के विमोचन के मौके पर "मुतेह्दा मजलिस ऐ अमल" के १०० लोगो ने ३ विधान सबहहा सदस्यों के साथ इन पर हमला बोल दिया.......इस घटना पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा हम इस्लाम के खिलाफ लिखने ओर बोलने वाले का विरोध करते रहेंगे.... सितम्बर २००७ में तस्लीमा पर कुछ कट्टरपंथियों ने हमला बोल दिया ... भारत में इसी दौरान "अल इंडिया मईनोरिटी" फोरम ने इनके भारत रहने पर सवाल उठायेओर इन्हें भारत से निकलने की मांग की.... स्थिति को बिगड़ता हुआ देख पश्चिम बंगाल की तत्कालीन वामपंथी सर्कार ने इनकी हिफाजत के लिये पुलिस नियुक्त की......परन्तु स्थिति नहीं संभल पायी......

२१ नवम्बर २००७ को इन्हें जयपुर ले जाया गया और रातो रात दिल्ली लाया गया.....३० नवम्बर २००७ को कट्टरपंथियों के विरोध को शांत करने के लिये तस्लीमा अपनी विवादित पुस्तक "द्विखंडितो" से ३ पन्ने हटाने को तैयार हो गई....इसके बाद तस्लीमा को उम्मीद थी तमाम विवाद उनका पीछा छोड़ देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ.... ९ जनवरी २००७ को फ्रांस सरकार ने उन्हें" सियोमन दी वियोवर" सम्मान महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिये दिया....कुछ साल पहले तक भारत सरकार ने उन्हें जयपुर में एक गुप्त स्थान में रखा जहाँ पर उन्हें किसी से मिलने की अनुमति नहीं दी गई......

भले ही नसरीन को भारत छोड़ते हुए लम्बा समय हो गया हो लेकिन आज भी वह कोलकाता को अपना घर मानती है.....तसलीमा तो भारत से चली गई लेकिन उनके जाने के बाद भारत की धर्म निरपेक्ष छवि को करार तमाचा लगा अहि.....हमारे साथ सबसे बड़ी दिक्कत यही है हम इतिहास की घटनाओ से सबक नहीं सीखते .... "सैटेनिक वर्सेज" जिस दौर में रुश्दी ने लिखा तो पूरे इस्लाम जगत में हलचल मच गई ऐसे समय में ब्रिटेन ने रुश्दी को व्यापक सुरक्षा मुहैया करवाईलेकिन एक हम है जो अतिथि देवो भवः का दंभ भरते है ओर किसी शरानाठी को ठीक से सुरक्षा भी नहीं दे सकते.....

Sunday, August 14, 2011

भारतीय राजनीती में गहरा रहा है परिवारवाद........

हमारे देश की राजनीती में परिवारवाद तेजी से गहराता जा रहा है.....जिस तेजी से परिवारवाद यहाँ पैर पसार रहा है उसके हिसाब से वह दिन दूर नहीं जब देश में कोई भी ऐसा नेता मिलना मुश्किल हो जायेगा जिसका कोई करीबी रिश्तेदार राजनीती में नहीं हो .....
राजनीतिक परिवारों के लिये भारतीय राजनीती से ज्यादा उर्वरक जमीन पूरे विश्व में कही नहीं है.....आज का समय अब ऐसा हो गया है राजनीती का कारोबार सभी को पसंद आने लगा है ॥ तभी सभी अपने नाते रिश्तेदारों को राजनीती में लाने लगे है....ऐसे हालातो में वो लोग" साइड लाइन" होने लगे है जिन्होंने किसी दौर में पार्टी के लिये पूरे मनोयोग से काम किया था...
आज के समय में नेताओ का पुत्र होने लाभ का सौदा है .... अगर आप किसी नेता के पुत्र है तो सारा प्रशासनिक अमला आपके साथ रहेगा ........यहाँ तक की मीडिया भी आपकी ही चरण वंदना करेगा ....अगर खुशकिस्मती से आप अपने रिश्तेदारों की वजह से टिकट पा गए तो समझ लीजिये आपको कुछ करने की जरुरत है ..... चूँकि आपके रिश्तेदार किसी पार्टी से जुड़े है इसलिए उनके साथ कार्यकर्ताओ की जो फ़ौज खड़ी है वो खुद आपके साथ चली आएगी......
इन सब बातो के मद्देनजर वो कार्यकर्ता अपने को ठगा महसूस करता है जिसने अपना पूरा जीवन पार्टी की सेवा में लगा दिया... धीरे धीरे भारतीय राजनीती अब इसी दिशा में आगे बढ़ रही है .....
राजनीती में गहराते जा रहे इस वंशवाद को अगर नहीं रोका गया तो वो दिन दूर नहीं जब हमारे लोकतंत्र का जनाजा ये परिवारवाद निकाल देगा .......भारतीय राजनीती आज जिस मुकाम पर कड़ी है अगर उस पर नजर डाले तो हम पाएंगे आज राष्ट्रीय दल से लेकर प्रादेशिक दल भी इसे अपने आगोश में ले चुके है..... कांग्रेस पर राजनीतिक परिवारवादी बीजो को रोपने का आरोप शुरू से लगता रहा है लेकिन आज आलम यह है कल तक परिवारवाद को कोसने वाले नेता भी आज अपने बच्चो को परिवारवाद के गर्त में धकेलते जा रहे है..... देश की मुख्या विपक्षी पार्टी भाजपा में भी आज यही हाल है ... उसके अधिकांश नेता आज परिवारवाद की वकालत कर रहे है....."हमाम में सभी नंगे है" कमोवेश यही हालात देश के अन्य राजनीतिक दलों में भी है........
भारतीय राजनीती में इस वंशवाद को बढाने में हमारा भी एक बढ़ा योगदान है.....संसदीय लोकतंत्र में सत्ता की चाबी वैसे तो जनता के हाथ रहती है लेकिन हमारी सोच भी परिवारवाद के इर्द गिर्द ही घुमा करती है .... वह सम्बन्धित व्यक्ति के नाते रिश्तेदार को देखकर वोट दिया करती है....जबकि सच्चाई ये है , चुनाव में राजनीतिक परिवारवाद से कदम बढ़ने वाले अधिकाश लोगो के पास देश दुनिया ओर आम आदमी की समस्याओ से कोई वास्ता ओर सरोकार नहीं होता ......वो तो शुक्र है ये लोग अपने पारिवारिक बैक ग्राउंड के चलते राजनीती में अपनी साख जमा लेते है ......

ऐसे लोगो ने भारतीय राजनीती को व्यवसाय बना लिया है .......जहाँ पर उनकी नजरे केवल मुनाफे पर आ टिकी है.....इसी के चलते आज वे किसी भी आम आदमी को आगे बढ़ता हुआ नहीं देखना चाहते......वन्स्वाद अगर इसी तरह से अगर आगे बढ़ता रहा तो आम आदमी का राजनीती में प्रवेश करने का सपना सपना बनकर रह जायेगा ........परिवारवाद को बढाने वाले कुछ लोगो ने राजनीती को अपनी बपोती बना कर रख दिया है......यही लोग है जिनके कारन आज "जन लोकपाल " बिल पारित नहीं हो पा रहा है.... अन्ना सरीखे लोगो ने आज इन्ही की बादशाहत को खुली चुनोती दे दी है ......जिसके चलते खुद को सत्ता का मठाधीश समझने वाले इन नेताओ का सिंहासन आज खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है.........

Thursday, September 9, 2010

हवाई अड्डे के लिये नवी मुंबई का नया नक्शा तैयार

महाराष्ट्र सरकार नवी मुंबई इलाको का एक नया नक्शा केंद्र सरकार को सौपेंगी जिससे वहां हवाई अड्डे के अनुमोदन की प्रक्रिया में तेजी आएगी नवी मुंबई का नक्शा इससे पहले १९९५ में तैयार किया गया था जिसे हवाई अड्डे की योजना में शामिल किया गया थालेकिन केंद्र सरकार की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति ने वहां लम्बे समय से कड़ा ऐतराज जताया था शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी ने आज कहा की नया नक्शा अन्ना विश्व विद्यालय द्वारा तैयार किया गया है जो केंद्र सरकार के तटीय मानचित्र सेल द्वारा अधिकृत हैउन्होंने कहा नक़्शे को एमसी जेड एम ऐ मुंबई की एक बैठक में मंजूरी दी गई नए नक़्शे में सी आर जेड इलाके के साथ ही मैन्ग्रोव को बदा दिया गया है क्युकि एक इलाके में नदियों की बाद से ज्वारीय और पर्यावरणीय परिस्थितियों के कारण पानी का स्तरकाफी ऊपर चला गया है पुराने नक़्शे को १/२५००० के पैमाने पर पूरा किया गया है वही नए नक़्शे का पैमाना १/४००० है जिसमे सभी सीमाओ का सीमांकन किया गया है केन्द्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय ने राज्य सरकार को लिखा है कि विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति द्वारा २२ सितम्बर के बाद हवाई अड्डे की साईट का दौर किया जाएगा

Tuesday, September 7, 2010

खबर हो खली तो टी आर पी महाबली.......

खबरिया चैनलों की भीड़ में हिन्दी चैनलों से जनसरोकारो वाली खबरे मीडिया से दूर होती जा रही है... खासतौर से भारतीय इलेक्ट्रोनिक मीडिया में जिस तरीके से आजकल खबरों को परोसा जा रहा है वह काफी चिंताजनक है ... अगर एन डी टी वी को छोड़ दिया जाए तो अन्य चैनल खबरों के मामले में मनोरंजन परोस रहे है.... आजादी के बाद हिन्दी पत्रकारिता ने एक नयी अलख जगाई थी... उस दौर में पत्रकारिता एक मिशन हुआ करती थी लेकिन समय बदलने के साथ आज की पत्रकारिता बाजार के दबाव में व्यवसायिक हो गई..... ९० के दशक में भारत में खबरिया चैनलों का आगाज हुआ....देखते देखते चैनलों की संख्या बदती गई... एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ के चलते चैनलों से जनसरोकारो वाली खबरे गायब होती जा रही है.... चैनल खबरों के नाम पर मनोरंजन , सनसनी को परोस रहे है....
आज के हिन्दी के खबरिया चैनल खबरों के नाम पर थ्री सी सिनेमा , क्रिकेट ओर सेलेब्रिटी को परोस रहे है.... यही नहीं खबरिया चैनल व्यक्ति की निजी जिन्दगी पर भी खबरे चटपटे अंदाज में दे रहे है....
एक आरुषीकी मौत हो जाती है तो उसकी मौत पर सारा मीडिया बावला हो जाता है.... जबकि आरुषी जैसी कई लड़कियां कोख में जन्म लेने से पहले मार दी जाती है लेकिन हिंदी के खबरिया चैनलों को इससे कोई सरोकार नहीं है.....खबरों को मिर्च मसाले का तड़का देने के चक्कर में भूत प्रेत कंकाल वाली टी वी की हिंदी पत्रकारिता में इजाफा होता जा रहा है .... एक बच्चा अगर कही गिर जाए तो मीडिया उस पर खबरे बनाने में पीछे नहीं रहता लेकिन असलियत ये है सारे मामले मेट्रो के रहते है इसलिए मीडिया इनको तवज्जो देता है जबकि ग्रामीण इलाको में ऐसी घटनाये आये दिन घटती रहती है जिन पर हमारे खबरिया चैनलों की नजर नहीं जा पाती है... आज के खबरिया चैनलों से गाव का किसान गायब हो गया है ... पिछले तीन सालो में लाखो किसानो ने आत्महत्या की लेकिन उनकी खबरे मीडिया से नहीं आ सकी .....आमिर खान की "पीपली लाइव" में एक नत्था फिल्म चलने के बाद सारे मीडिया के सर चढ़ जाता है लेकिन नत्था जैसे कई किसानो पर मीडिया का कोई फोकस नहीं होता है...
इन दिनों हिंदी के मीडिया चैनलों में एक नया चलन चल गया है... कोई रफ़्तार से ५ मिनट में २५ खबरे दिखा रहा है तो कोई फटाफट में ४० खबरे दे रहा है ... हिंदी न्यूज़ चैनलों की माने तो ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि दर्शक खबरों से जुड़े रहे ... वैसे भी आज के समय में खबरिया चैनलों के दर्शक के पास इतना समय नहीं है वह देश दुनिया की खबरे देख सके लिहाजा उनका ये नया कांसेप्ट भी दर्शको को रास नहीं आ रहा है ... खबरे इतनी तेजी से फ्लैश हो जाती है ५ मिनट के बाद दर्शक को ये ध्यान भी नहीं रहता उसने कितनी खबरे देख ली है...
खबरिया हिंदी चैनलों में आजकल किसी मसले पर व्यापक पड़ताल भी नहीं हो रही ...हर किसी से आगे निकलने की होड़ इतनी तेज है आज खबरों की वास्तविकता से रिपोर्टरों का कुछ भी लेना देना नहीं है..... चैनलों में बड़े पदों पर बैठे लोगो को टी आर पी से मतलब होता है ...जिस चैनल की टी आर पी जितना ज्यादा होगी उस चैनल को उतने ज्यादा विज्ञापन मिलेगे.... माना आज के समय में व्यावसायिकता का बोलबाला है लेकिन हिंदी चैनल जनसरोकारो वाली खबरों को अलग नहीं रख सकते.... हिंदी चैनलों को राखी सावंत की चुम्मा बेचने ओर हंसी के रसगुल्ले बेचने से ही फुर्सत नहीं है ...
मीडिया के बहुत से विश्लेषको का मानना है भारतीय खबरिया चैनल अभी शैशव काल में है इसी के चलते आम आदमी के सरोकार टी वी के हिंदी चैनलों से दूर होते जा रहे है.... बेंजामिन ब्रेडली पत्रकारिता जगत का एक बहुत बड़ा नाम है.... शेखर गुप्ता एक बार जब अपने चैनल में उनका साक्षात्कार कर रहे थे तो उन्होंने एक बात बहुत अच्छी कही ... उन्होंने कहा था अमेरिका में आज के समय में अखबार पड़ने वाले दर्शको की संख्या में तेजी से कमी आते जा रही है ....लेकिन उन्होंने कहा अब वहां की टीवी पत्रकारिता बुनियादी मुद्दों की ओर लौट रही है ... अगर इसको आधार बनाये तो हम भारत में खबरिया चैनलों से भी इस बात की उम्मीद कर सकते है कुछ समय बाद भारत के हिंदी के खबरिया चैनलों में भी ये चलन देखने को मिल सकता है ...आखिर जब अपने घर में खाने को नहीं होगा तो कब तक राखी सावंत की चुम्मा , राजू श्रीवास्तव के हंसी के फब्बारे बेचते रहेंगे......
पंक्तिया सटीक है -----
"एक समय आयेगा जब पत्थर भी गाना गायेगा
मेरे बाग़ का फूल फिर से खिल खिलायेगा "

--------------- हर्षवर्धन पाण्डे

Monday, September 6, 2010

भाजपा विधायक दीनू सोलंकी के चचेरे भाई शिव सोलंकी को गुरुवार को राजकोट एयर पोर्ट में आर टी आई एक्टिविस्ट अमित जेठवा की हत्या के सिलसिले में गुजरात पोलिसे ने गिरफ्तार किया.... क्राईम ब्रांच के चीफ मोहन झा ने बताया की शिव सोलंकी को पोलिसे ने उस समय गिरफ्तार किया जिस समय वे मुंबई के लिए रवाना होने वाले थे ....जित्व के कुछ दिन पहले हाई कोर्ट में गिर वन इलाके में अवैध खनन के खिलाफ एक जन हित याचिका दायर की थी जिसके बाद मोटर साइकिल में सवार दो लोगो ने उनकी हत्या कर दी थी....उनके पिता भीखाभाई जेठवा ने बेटे की हत्या के पीछे जूनागढ़ से भाजपा विधायक की हाथ होने की आशंका जताई है......



पहली बार जम्मू सुरक्षाकर्मियों एक
एकe जम्मू में एकe जायदा नागरिको को मारा.......



केंद्र सरकार जम्मू में जारी हिंसा को कम करने के लिए





Sunday, October 11, 2009

अरुणाचल का दंगल...........

प्रचार थम चुका है ..... आज पड़ रहे वोट राज्य की भावी सरकार की रूप रेखा को तय करने में मदद करेंगे.... हम बात कर रहे है १३ तारीख को होने जा रहे ३ राज्यों के विधान सभा चुनाव की जिसमे पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी मतदान होना है.....अरुणाचल का चुनावी पारा इस बार ख़राब मौसम में भी सातवे आसमान में रहा ... कांग्रेस के साथ सभी पार्टी चुनाव प्रचार में आगे रही.... ६० सीटो के लिए होने जा रहे अरुणाचल के चुनाव में इस बार बहुत से उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है.. अरुणाचल एक छोटा राज्य है जिसकी देश की राजनीती में उतनी धमक नही है जितनी उत्तर प्रदेश, कर्णाटक,पश्चिम बंगाल, महारास्ट्र, तमिल नाडू जैसे राज्यों की हुआ करती है .... वैसे भी यहाँ पर लोक सभा की २ सीट और राज्य सभा की १ सीट हुआ करती है ... लेकिन इन सबके बावजूद इस बार पूर्वोत्तर के इस राज्य पर सभी की नजरे लगी है ..... पिछले कुछ समय से पड़ोसी चीन की घुसपैठ की खबरों ने हमारे देश में हलचल खड़ी कर दी थी..... चीन से अरुणाचल की भी सीमा लगी हुई है लिहाजा अरुणाचल का भी फोकस में आना लाजमी है .... अरुणाचल को चीन अपना बताता रहा है अब यह अलग बात है वहाँ की जनता उसकी इन हरकतों से आजिज हो गई है॥

अरुणाचल लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गद रहा है ...इस बार भी अधिकांश विश्लेषक यहाँ कांग्रेस सरकार को वोक ओवर दे रहे है संभवतया इसका कारन यहाँ का इतिहास रहा है ... आपको यह बताते चले की अरुणाचल में उसी की सरकार बनती है जिसकी केन्द्र में सरकार हो.... इस जुमले पर अगर यकीन करे तो राज्य में कांग्रेस की सरकार बन्ने से कोई नही रोक सकता ...परन्तु इस बार खांडू की राह आसान नही है ... उनकी पार्टी के कई लोगो ने शुरुवात से ही अपने बगावती तेवर अपना लिए है जिसके चलते कई जगह पार्टी की हार की सम्भावना बन रही है ...ममता बनर्जी ने के साथ अपना गठबंधन कर लिया है... और तो और लगभग १५ के आसपास पूर्व मंत्रियो और विधायको को उन्होंने राज्य में tikat दे दिए है जो कांग्रेस की जीत की संभावनाओ पर पलीता लगा रहे है ..खांडू के विरोध में कई लोग sakriy हो गए है ... परिवारवाद की आधी जिस तरीके से कांग्रेस में फल फूल रही है उसको देखते हुए कई लोग कांग्रेस से गुड बाय कह चुके है ... साथ ही राज्य की कांग्रेस में इस समय भयंकर गुटबाजी चल रही है ॥ इन सबके मद्देनजर कांग्रेस अपनी पुरानी सीट बरकरार रख लेगी यह कह पाना मुश्किल दिखाई देता है..इधर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी ममता के साथ मिलकर कांग्रेस को हराने की कोशिशों में जुट गई है ...पी ऐ संगमा ने अपनी चुनावी सभाओ में कांग्रेस की जमकर खिचाई की है ... उनकी बेटी अगाथा संगमा ने भी राज्य में धुआधार प्रचार किया है जिसके परिनाम्म कुछ समय बाद सामने आ सकेंगे.....सबसे ख़राब हालत भाजपा की है ॥ पिछली बार ९ सीट उसने जीती थी ..उसके बाद उसके सारे प्रत्याशी कांग्रेस के पाले में आ गए ....अब खतरे की घंटी उसके लिए उस समय बज गई जब किरण रिजीजू जो पूर्व सांसद है भाजपा से नाता तौड़ लिया .....पिछली बार थोडी बहुत सीट भाजपा को दिलाने में रिजीजू का बड़ा योगदान था.... उनको भावी सी ऍम के रूप में भी देखा जाने लगा था.. अब उनकी भाजपा से विदाई के बाद भाजपा अपनी पुरानी सीट अगर बचा लेगी तो बड़ी गनीमत होगी...... रही बात मुद्दों की तो बुनियादी मुद्दे इस चुनाव में भी साथ है..अभी भी अरुणाचल बुनियादी समस्याओ से वंचित रहा है..इधर मनमोहन ने भी लोगो को आश्वस्त किया है अरुणाचल के पिछडेपन को दूर करने के लिए सरकार एक बड़ा पैकेज देगी ...देखना होगा क्या मनमोहन लोगो का भरोसा जीत पाने में कामयाब हो पाते है या नही ... जो भी हो ममता और राकपा के गठबंधन होने से खाडू के पसीने छूट गए है ?

आईये अब बात महाराष्ट्र की कर लेते है यहाँ भी आज मतदान होना है ॥ एक तरफ़ कांग्रेस राकपा का गठबंधन है तो दूसरी तरफ़ भाजपा शिवसेना का पुराना गठबंधन ... राम दास अठावले के नेतृत्व में बना तीसरा मोर्चा भी अपनी धमाकेदार उपस्थिति इस चुनाव में दर्ज करा रहइस मोर्चे में २३ पार्टिया है ॥ तीसरे मोर्चे के लिए खतरे की घंटी बज गई है क्युकी उससे गवई गुट अलग हो चुका है ... अब देखना होगा देश में तीसरे और चौथे मोर्चे को नकार चुकी जनता क्या इस बार महारास्त्र में उसको कमान सोपती है॥
कांगरी की बात करे तो पर उसको सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ सकता है... हालत बहुत अच्छे नही है....अगर लोक सभा के परिणामो पर नजर डाले तो यहाँ दोनों गठबन्धनों में १० सीट का अन्तर रहा था .... कांग्रेस राकपा भाजपा शिवसेना से मात्र १० सीट आगे रही थी॥ अगर इस पर यकीन करे तो यहाँ पर कांग्रेस का पलडा बहुत भारी नही कह सकते.... हाँ यह अलग बात है ९५ में एक बार भाजपा शिवसेना की सरकार यहं जरुर बनी थी पर अभी तक यहाँ कांग्रेस का राज रहा है.... महंगाई , बिजली ,पानी , किसान आत्महत्या ,जैसे मुद्दे कांग्रेस के लिए संकट पैदा कर सकते है ..परिसीमन ने पूरा गणित गडबडा दिया है ...चुनाव में तकरीबन ८९ सीट परिसीमन से प्रभावित हुई है ...राकपा का गद मानी जाने वाली पश्चिमी महाराष्ट्र की करीब ७० सीट परिसीमन से प्रभावित हो गई है अब अगर इस चुनाव में कोई नए नतीजे सामने आ जाए तो कोई चौकने की बात नही होनी चाहिए॥ अल्पसंख्यक वोट भी खासे अहम् है ॥ इस बार यह किसकी और जाते है यह भी महत्वपूर्ण होगा ...खेल ख़राब करने में यह खासे अहम् होंगे॥ अठावले कांग्रेस के कुछ वोट काट सकते है ..अगर दलित और मुस्लिम वोटो में सेंध लगा पाने में वह कामयाब हो गए तो राकपा और कांग्रेस की मुश्किलें तेज हो जायेंगी... चुनावो में कुछ इलाके ऐसे है जो हार जीत को तय करेंगे....पश्चिम महारास्त्र शरद पवार का गद रहा है .... यह इलाका गन्ना उत्पादक किसानो का है॥ इस समय किसान शरद पवार से नाराज चल रहे है जिसका खामियाजा उनको हार के रूप में भुगतना पड़ सकता है ...उत्तरी महारास्त्र में राज ठाकरे मजबूत है... इस बार भी वह यहाँ के समीकरणों को प्रभावित करने की कैपेसिटी रखते है ॥ मराठवाडा में शिव सेना भाजपा गठबंधन मजबूत नजर आ रहा है ॥ यह अलग बात है यह अशोक चौहान का भी नगर है...कोंकण नारायण राने का गद रहा है... इस बार भी यह पर उनका जलवा चल सकता है ..विदर्भ के इलाके में कांग्रेस राकपा को परेशानी उठानी पड़ सकती है ... क्युकी किसानो ने सबसे अधिक आत्महत्या यही की है ...देश में आत्महत्या के मामलो में विदर्भ सबसे आगे है..यहापर शिवसेना भाजपा अच्छा कर सकते है ...

मुंबई की ३६ सीटो पर भी सबकी नजर है ..यहं की ३० सीट उत्तर भारतीय के प्रभाव वाली है ...यहं पर मराठा मानुष का मुद्दा फीका पड़ सकता है...कभी इन सीटो पर शिव सेना का प्रभाव हुआ करता था पर आज परिस्थिति बदल चुकी है ...थाने की २४ सीट भी भावी सरकार की दिशा को तय करेंगी... इन सीट पर भी शिव सेना भाजपा आगे रहा करती थी लेकिन इस लोक सभा चुनाव में वह बुरी तरह से पीछे हो गई थी.....राज ठाकरे की बात करे तो लोक सभा चुनाव में शिव सेना को हारने में उन्होंने खासी भूमिका निभायी ......तकरीबन १० सीट पर वह लोक सभा चुनाव में आगे रही जिसने शिव सेना की सीट कम कराने में अहम भूमिका निभायी...अब इस चुनाव में वह पहली बार मैदान में उतर रही है ...राज की माने तो मराठियों के साथ इस चुनाव में न्याय किया जाएगा....उनके हितों की रखवाली राज ही कर सकते है... इतना तय है राज इस बार भी शिव सेना भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते है ॥ लोक सभा चुनावो में भी देखा गया था उनकी पार्टी तीसरे नम्बर पर रही थी साथ ही दुसरे खेल ख़राब करने में उसने अहम भूमिका निभाई थी इस लिहाज से देखे तो इस बार भी ज़ंग रोमांचक हो रही है.... तीसरा मोर्च अगर अच्छी स्थिति में चले गया तो कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है ... खैर ,जो भी हो महाराष्ट्र की इस बार की ज़ंग रोमांचक बनती जा रही है ...तीसरा मोर्चा और राज की मनसे दोनों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है ॥ ऐसे में देखना होगा महाराष्ट्र के महाभारत में कौन सा योद्धा विजयी होता है ?

Wednesday, February 4, 2009

ऑस्कर की ओर बदते "स्लम डॉग" के कदम .... ........

रहमान के "गोल्डन ग्लोब" जीतने के बाद विश्व भर में "स्लमडॉग मिलेनियर" खासी सुर्खियों में आ गई है..... एक साथ ४ गोल्डन ग्लोब जीतना किसी भी फ़िल्म निर्माता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है...इसको सही से साकार किया है " डैनी बोयल " ने... डैनी एक विदेशी फ़िल्म निर्देशक है.... उनकी स्लम डॉग अब भारत में भी रिलीज़ हो गई है... रहमान के गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद से ही हमारे देश में जश्न का माहौल बन गया था ...यही कारण था वह भारत में फ़िल्म के रिलीज़ होने की प्रतीक्षा करते रहे... यह उत्साह उस समय दुगना हो गया जब स्लम डॉग को ऑस्कर के लिए १० नामांकन मिल गए...मीडिया रहमान का गुणगान करने में लग गया .... डैनी का भी देश विदेशों में जोर शोर से नाम गूजा.... अभी डैनी की सफलता में एक अध्याय उस समय जुड़ गया जब अमेरिका में एक और अवार्ड बीते दिनों उनकी झोली में चले गया...


जहाँ तक फ़िल्म की कहानी की बात है तो इस फ़िल्म का कथानक "विकास स्वरूप " के भारतीय उपन्यास "क्यू एंड ए" पर आधारित है विकास ने २००३ में यह उपन्यास लिखा था जिसका ३५ भाषाओ में अनुवाद हो चुका है इस उपन्यास ने विकास को बहुत चर्चित बना दिया है विकास भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है जिनकी इस कृति को अफ्रीका में " बोआयाकी " सम्मान से भी नवाजा जा चुका है... अब स्लम डॉग की धूम के बाद उनके इस उपन्यास की बिक्री मार्केट में तेजी से बढ गई है स्लम डॉग सच्चे भारत की तस्वीर को बयां करती है लेकिन भारत के एक बड़े वर्ग को चमचमाते भारत की यह बुलंद तस्वीर रास नही आ रही है इस कारण से यह फ़िल्म विवादों में घिरती जा रही हैकुछ लोगो का मानना है कि इस फ़िल्म में भारत की गरीबी ओर झोपडियो का जीवन मसालेदार अंदाज में फिल्माया है जिस कारण पश्चिम में इसके चाहने वालो की संख्या बढ रही है

वैसे तो यह फ़िल्म विकास के उपन्यास पर आधारित है लेकिन इसकी कहानी उससे हूबहू मेल नही खाती विकास के उपन्यास का नायक जहाँ " राम थॉमस है वही डैनी का नायक "जमाल" है इसी तरह से राम की प्रेमिका उपन्यास में जहाँ नीता है , फ़िल्म में यह "लतिका " है उपन्यास की कहानी कुछ और ही बयां करती है उसमे दिखाया गया है किस प्रकार से धारावी में पला राम नाम का युवक शो शुरू होने के कुछ हफ्ते पहले ही एक अरब की मोटी रकम जीत जाता है लेकिन यहाँ पर एक नई समस्या शो के आयोजकों के सामने आजाती है जब उनके पास राम को देने के लिए रकम नही होती हैअतः वह राम को जालसाज साबित करने में लग जाते है इस दरमियान एक महिला वकील उसकी मदद करने को आगे आती है यह सब फ़िल्म में नही है जो भी हो इस फ़िल्म को देखने के बाद बुलंद भारत की असली तस्वीर देखीजा सकती है आज भी भारत की एक बड़ी आबादी स्लम में रहती है उनका गुजर बसर किस तरह से होता है यह सब हम इस फ़िल्म में देख सकते है गरीबी को लेकर चाहे कुछ भी कहा जा रहा हो लेकिन यह भारत की एक सच्चाई है हम इसको नकार नही सकते आज भी देश की बड़ी आबादी भूख और बेगारी से जूझ रही है उसे दो जून की रोटी भी सही से नसीब नही होती.... इसको पाने के लिए हाड मांस एक करना पड़ता है

फ़िल्म की कहानी "जमाल " और " सलीम" नमक दो युवको के इर्द गिर्द घूमती है स्लम डॉग दोनों की बचपन से जवानी तक के सफर की असली हकीकत को बयां करती हैफ़िल्म में दिखाया गया है एक अदना सा दिखने वाला युवक "जमाल" किस तरह से २ करोड़ जीत जाता हैदोनों के बचपन की दास्ताँ दर्द भरी है बचपन में दंगो की आग में इनकी माँ का कत्ल हो गया जिसके चलते अलग राह पकड़ने को मजबूर होना पड़ा दंगो के बाद दोनों युवक अंडरवर्ल्ड के शिकंजे में फस जाते है जिसमे उनकी सखी लतिका भी शामिलहो जाती है दोनों इसके चंगुल से छूट जाते है लेकिन लतिका वही की वही फस जाती है देश में बच्चो के अपहरण करने वालो का गिरोह किस कदर सक्रिय है यह फ़िल्म में दिखाया गया है वह बच्चो से अपने मुताबिक काम कराने से कोई गुरेज नही करता वहां से भागने के बाद जमाल की राह तो अलग हो जाती है लेकिन सलीम फिर से गिरोह वालो के चंगुल में फस जाता है जहाँ पर लतिका भी उसके साथ है बाद में जमाल केबीसी के शो में भाग लेता है जहाँ पर सभी सवालों के जवाब देकर वह "मिलेनियर " बन जाता है लेकिन लोग इस बात को नही पचा पाते की कैसे स्लम से आने वाला एक युवक सही जवाब दे देता है ? लेकिन "जमाल" अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर सवालो के जवाब दे देता है अन्तिम सवाल पूछने से पहले पुलिस उसको प्रताडित करने से बाज नही आती लेकिन जमाल का आत्मविश्वास देखते ही बनता है उसकी माने तो "मुझे जवाब आता है" पुलिस उसको पकड़कर इस पहेली का हल खोजने की कोशिस करती है लेकिन उसको सफलता नही मिल पाती "जमाल" के भाग्य में करोड़पति बनना लिखा होता है वह बनकर रहता है
जहाँ फ़िल्म में छोटे जमाल की भूमिका में आयुस उतरे है वही देव पटेल ने बड़े जमाल की भूमिका निभाई है छोटे जमाल के द्वारा किया गया एक शोट ध्यान खीचता है जिसमे जमाल अपने प्रिय अभिनेता " बिग बी " के दर्शनों को पाने के लिए इस कदर बेताब रहता है की वह "गटर" में छलांग लगाकर भीड़ में अपने अंकल के ऑटो ग्राप के लिए हेलीकाप्टर के पास दोड़ता है इरफान खान, अनिल कपूर, फ्रीदा पिंटो का अभिनय भी फ़िल्म में लाजावाब है गुलजार के गाने झूमने को मजबूर कर देते है साथ ही अपने "रहमान " का तो क्या कहना .... जय हो जय हो .... हाथी घोड़ा पालकी जय बोलो रहमान की .....रहमान के संगीत की प्रशंसा में शब्द नही है .... इस बार ऑस्कर पाने की उनसे आशाए है सभी को ... अब २२ फरवरी का इंतजार है .... दिल थामकर बैठिये... सब्र का फल मीठा होता है .....अगर उनको यह मिल जात है तो वह पहले भारतीय होंगे जिसने किसी विदेशी की फ़िल्म में काम कर इसको पाया १० नामांकनों पर सबकी नजरें लगी है भारत में जो लोग स्लम डॉग की आलोचना कर रहे है उनको यह सोचना चाहिए सच्चाई से आप अपने को अलग नही कर सकते ... असली हिंदुस्तान फुटपाथ पर आबाद है सबसे दुःख की बात तो यह है स्लम डॉग भारत का उपन्यास है और इस पर फ़िल्म विदेशी बना रहा है एक सवाल जो हमको बार बार कचोट रहा है वह यह है हमारे " होलीवूड " वाले कब तक "प्यार के फंडो" पर बन रही फिल्मो से इतर सोचना शुरू करेंगे ? इस लीक से हटकर सोचने का माद्दा हमारे यहाँ ले देकर एक व्यक्ति ने निभाया है उसका नाम सत्यजीत ... सत्यजीत ने इस नब्ज को अपनी फिल्मो में सही से पकड़ा लेकिन इसके चलते उनको भी आलोचना का शिकार होना पड़ा था नरगिस के द्वारा पहले भी सत्य जीत राय की फिल्मो की आलोचना की जाती रही है उनका मानना था भारत की गरीबी को सत्य जीत विदेशों में बेच कर आते .... खैर जो भी हो हाल के कुछ वर्षो में भारत का नाम ऊँचा हुआ है॥ अपने "अरविन्द ओडीगा " व्हाइट टायगर " पर पुरस्कार जीतकर भारत का झंडा बुलंद कर चुके ... अब बारी विकास के उपन्यास की है .... क्या हुआ ऑस्कर अगर स्लम डॉग को ही मिले उसकी कहानी तो स्वरूप की ही .......

Monday, January 26, 2009

अगाध आस्था और विश्वास का केन्द्र ऋषे श्वर महादेव ......



उत्तराखंड के पग पग पर देवालयों की कतारे है इसी कारण यहाँ की धरा को देवभूमि की संज्ञा से नवाजा गया है अपने बहुत से धार्मिक कार्यो के द्वारा यहाँ की भूमि को अनेक ऋषियों ने धन्य कियाहै कई साधू महात्माओ ने तो आजीवन यहाँ जनम पाने की आकांशा लिए समाधी तक ली है प्राचीन समय से ही यहाँ के पौराणिक धर्म स्थलों के प्रति आम जनमानस की गहरी रूचि रही है आज भी यहाँ के देवालयों में आने वाला हर एक भक्त एक अमित छाप लेकर जाता है और बार बार यहाँ आने की कामना करता है निराश प्राणी यहाँ आकर सुख शान्ति की अनुभूति करता है एक तरह से यहाँ की वादियों में डेरा जमाकर व्यक्ति परम पिता प्रभु के दर्शनों की आस में अपना तन मन समर्पित कर देता है उसके मन में किसी भी तरह से अनंत ब्रहम के दर्शनों की जिज्ञासा जाग उठती है

उत्तराखंड का सीमान्त जनपद चम्पावत अपने प्राकृतिक सौन्दर्य और रमणीयता के लिए प्रसिद्ध रहा है यहाँ पर मौजूद बहुत सारे पौराणिक स्थल इसकी सुन्दरता में चार चाँद लगाते है यहाँ पर जहाँ पूर्णागिरी माता का चमत्कारिक मन्दिर है, वहीँ री टा साहब जैसे सर्व धर्म समभाव वाले स्थल भी है चम्पावत जनपद में बालेश्वर , नागनाथ जैसे मन्दिर भी है जो इसका महत्त्व बताते है ,विश्व प्रसिद्ध "बग्वाल" मेला भी यहीं होता है जिसमे पत्थर युद्ध होता है माता बाराही का मन्दिर विश्व में अपनी ख्याति पाए हुए है

चम्पावत से तकरीबन १२ किलो मीटर की दूरी पर लोहाघाट नगर स्थित है चम्पावत से लोहाघाट आने पर ऋषे श्वर महादेव का अनुपम देवालय पर्यटकों का मन मोह लेता है देव शिव शंकर की यह तपस्थली चारो दिशाओ से देवदार के सघन वनों से भरी पड़ी है ऐसा माना जाता है की यहाँ पर सप्त ऋषियों ने सतयुग में तपस्या कर भोलेशंकर भगवान् को प्रसन्न किया था तब शिव शंकर यहाँ प्रकट हुए थे , तभी से लोगो में इसके प्रति आस्था बनीं हुई है जन शुत्रियो के अनुसार यह भी माना जाता है , यहाँ पर शिव शंकर भगवान् अपने अपने भक्त बाणासुर की रक्षा करने को प्रकट हुए थे और यहीं पर उन्होंने बाणासुर को अपराजेय होने का वर दिया था जो आगे चलकर उसके लिए कई बार लाभकारी साबित हुआ शिव से अजेय वर पाकर बाणासुर अपने को अपराजेय समझने लगा था

किन्दवंतिया है की इस वर को पाने के बाद बाणासुर युद्ध के मोर्चे पर हर किसी दो दो हाथ करने की ठानता है ,लेकिन कोई वीर सूरमा उसके कद के लिए नही मिल ता है और वह उसे वर दान देकर अपराजेय बनने वाले शिव शंकर भगवान से ही युद्ध करने की ठान लेता है शिव बाणासुर के घमंड को देखकर उससे रणभूमि में युद्ध करने को तैयार होते है परन्तु पार्वती उनको ऐसा करने से रोक लेती है अपनी पत्नी के आदेश पर अब शिव बाणासुर से कहते है जिस दिन महल के ऊपर की धवजा धरती पर गिरेगी उसी दिन तुमसे दो दो हाथ करने को कोई तैयार होगा ऐसा माना जाता है आगे चलकर उस के गिरने पर कृष्ण के साथ शिव का युद्ध हो जाता है तब बाणासुर की रक्षा करने को शिव आते है युद्ध इतना भयानक होता है की खून की धाराए बहने लगती है खून की धाराएं नदी का रूप धारण कर लेती है इसी नदी को"लोहावती" नदी कहा जाता है जो मन्दिर के पास से बहती है बाद में शिव के आग्रह पर कृष्ण बाणासुर को छोड़ देते है और स्वयं कैलाश में चले जाते है लोगो का मानना है की शंकर यहाँ आने से पहले अपने कुछ बेताल और भेरव को यहाँ छोड़ जाते है जो यहाँ शिव लिंग अपने आराध्य देव के लिए स्थापित कर जाते है , जिसकी आगे चलकर पूजा की जाती है वर्त्तमान में इसी लिंग ने ताबे में स्थान ग्रहण कर लिया है फिर भी इस शिव लिंग की स्थापना कैसे हुई इस विषय में लोगो में एका नही है?




मन्दिर बहुत से चमत्कारों से भरा है स्थानीय पुजारी कहते है पुराने समय में अंग्रेजो के काल में भी मन्दिर कई चमक्तारो का साक्षी रहा है बताते है एक बार एक अंग्रेज ने मन्दिर में गर्दन बना दिया और गेट पर ताला दाल दिया उस समय देवता अवतरित हुए थे यह शक्ति "डंगरिया" पर आई थी ताला लगने के बाद जब वह डंगरिया देव के रूप में मन्दिर में आया तो उसने "चावल के " दाने फैककर ताले को अलग कर दिया सच में वह अद्भुत चमत्कार था इस सकती को देखकर अंग्रेज भी महादेव के आगे नतमस्तक हो गएऔर ताबे का कलश मन्दिर में चदाया तभी से यहाँ पर विशाल शिव लिंग विराजमान है कुछ लोगो का मानना है की पास में शव विसर्जन के लिए घाट होने के कारण किसी दिव्य "भूत पिसाच का भी वास है परन्तु यह सभी शिव के गन के रूप में जाने जाते है

ने मन्दिर के पास बकरी की बलि पुजारी के आदेश की अवहेलनाकर ली पुजारी के लाख विनय करने के बाद उसने किसी की एक नही सुनी तभी शिव शंकर उससे गुस्सा हो गएऔर की शुरूवात घनघोर बारिस से हुईजिसने पास में चल रहे निर्माण कार्यो को भारी हानि पहुचायीऔर सवयम वह मुस्लिम युवक अपना मानसिक संतुलन खो बैठा कहा जाता है आगे चलकर शिव ने उसको माफ्ह किया और उस युवक ने अपने जीवन के शेष बसंत शिव अर्चन में अर्पित कर दिए तभी से मन्दिर के प्रति लोगो में गहरी आस्था उभरनी शुरू हुई लोहाघाट में इस मन्दिर को सभी मनो रथो को पूरा करने वाला जाना जाता है यहाँ की पूजा के द्वारा मनुष्य के सारे कार्य पूरे हो जाते है

मन्दिर को विकशित करने में श्री श्री १०८ स्वामीजी हीरानंद जी महाराज का बहुत योगदान है वह पिचले ३४ वर्षो से यहाँ पर साधना में तल्लीन है समय समय पर यहाँ पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता रहा हैनवरात्रियों में भी यहाँ पर भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है उत्तराखंड में पौराणिक स्थानों की भारी भरमार मौजूद है वर्त्तमान खंडूरी सरकार के कार्यकाल में तीर्थाटन और धर्मस्व मंतरालय भी बनाया गया है ,परन्तु सरकार की भारी उपेक्सके चलते आज ऐसे धार्मिक स्थल उपेक्षित पड़े हैसरकार को आज जरूरत है की ऋषि स्वर सरीखे धार्मिक स्थलों को लेकर कोई नीति बनाये कोलिधेक निवासी "चंचल सिंह ढेक" कहते है "
इस मन्दिर की चमत्कारिक देखते ही बनती हैयहाँ पर आने वल्का हर पर्यटक एक अमित याद को लेकर जाता है सरकार को चाहिए वह ऐसे स्थलों अपनी प्राथामिकताओ में शामिल करे जिससे इस स्थान की कीर्ती दूर दूर तक फेल सकती है ............

Thursday, October 9, 2008

bagal me jo bhi hoga .. likha jaayega

हिमालय की गोद में बसा सीमान्त जनपद पिथोरागढ़ प्राकृतिक सौन्दर्य से लबालब भरा पड़ा है.... अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुषमा के कारण यह जनपद "मिनी कश्मीर" नाम से भी जाना जाता है... दूर दूर तक फेलीहरी भरी पहाडिया और हिम से ढके शिखर बरबस ही पर्यटकों का मन मोह लेते है ... जनपद में स्थित अटूट आस्था और विश्वास के केन्द्र रहे मंदिरों की ख्याति दूर दूर तक फेली है जिस कारण भक्तजन माता के दरबार में आकर एक बार मनोती अवश्य ही मनाते है .... रमणीक वादियों और पर्वत मालाओ के बीच माता का मन्दिर स्थित है ... अटूट आस्था और भक्ति का यह केन्द्र अध्यात्मिक शान्ति के साथ प्रकृति से सीधे संवाद कायम कराता प्रतीत होता है ...इस कारण भक्त दूर दूर से माता जी के दर्शनों को यहाँ पहुचते है .... उपवासों , त्योहारों , धार्मिक पर्वो पर समीप वर्ती ग्रामीण अंचलो से बड़ी संख्या में भक्त यहाँ आकर पूजा अर्चना करते है और मन्नते मांगते है ....


जनपद मुख्यालय से सटे छावनी एरिया और कुसोली गाव के मध्य में स्थित माता जी का यह दरबार पिथोरागढ़ में खासी प्रसिद्धी पाये हुए है ...माता के इस दरबार तक पहुचने में भक्तो को खासी परेशानियों का सामना नही करना पड़ता है ....जनपद मुख्यालय से सटे कुछ किलो मीटर की दूरी पर स्थित केंट एरिया हेतु हर समय वाहनों की सेवा रहती है... वाहन से कुछ दूरी उतरकर यहाँ से थोडी चदायी चदकर भक्त आस्था के इस पवन केन्द्र तक पहुच सकते है , जहाँ माता के दर्शनों से आत्मिक सुख शान्ति मिलती है ....

स्थानीय लोग बताते है इस मन्दिर की स्थापना वर्ष १९७२ में मदन मोहन शर्मा के प्रयासों से हुई ...... तब मन्दिर का स्वरूप बहुत छोटा था... किंतु स्थानीय धर्म प्रेमी जनता के प्रयासों से अभी कुछ वर्षो में मन्दिर ने काफी विशाल स्वरूप को ग्रहण कर लिया है... मन्दिर के विस्तारीकरण में वास्तुकार डी शाह ने महत्वपूरण योगदान दिया है ... वह उत्तराखंड के प्रसिद्ध वास्तुकार रहे है...

मन्दिर का प्रवेश द्वार बंगला शेली में बनाया गया है... जो बहुत खूबसूरत दिखाई देता है... यहाँ के मन्दिर की वास्तुकला यहाँ आने वाले हर भक्क्त का मन मोह लेती है... मन्दिर में माता की विशाल प्रतिमा लगायी गई है ...जिसके दर्शन भक्त दूर से कर सकते है... मन्दिर की दीवारों में की गई नक्कासी , संस्कृत में लिखे गए श्लोक , आरतिया हर भक्त के मन को खुश कर देती है... मन्दिर में भेरव देवता , बजरंग बली जी की मूर्तिया भी स्थापित की गई है...मन्दिर में भजन कीर्तन के पर्याप्त स्थान के अलावा यज्ञशाला का निर्माण भी किया गया है.... यज्ञशाला के उपर प्राकृतिक रोशनी को शीशे लगवाये गए है ...मन्दिर परिसर से हवाई पट्टी के दृश्य देखकर काफी सुकून मिलता है... साथ ही यहाँ जाकर आपको नैनी सेनी गाव का विहंगम दृस्य भी देखने को मिलता है...यहाँ पर आकर मन को शान्ति मिलती है... मंद मंद बहने वाली हवा जब चलती है तो ऐसा लगता हैयही बस जाया जाए....भक्तो में माता के प्रति अगाध आस्था और विश्वास बना है.... इसका कारन यह हैमाता के दरबार की शीतलता मन को तृप्त कर देती है ... छावनी एरिया से लगे होने के कारन सेना के जवानों में माता के दर्शनों की भारी होड लगी रहती है..... जवान माता को एक अराध्य देवी के रूप में मानते है इस कारन से दूर दूर से आर्मी के जवान यहाँ आकर मन्नते मांगते है ... वैसे भी मन्दिर निर्माण में ६९ ब्रिगेड का खासा योगदान रहा है.... मन्दिर के रख रखाव में भी सेना के कुमाऊ रेजिमेंट के जवानों का खासा योगदान है...

कुछ वर्षो पहले तक यहाँ पर सावन मास , नवरातो , धार्मिक आयोजनों में ही भीड़ लगी रहती थीलेकिन हाल के कुछ समय से भक्तो की आवाजाही यहाँ दिन रात लगी रहती है...मन्दिर के प्रवेश द्वार से नीचे एक छोटा सा मन्दिर है...जहाँ पर विशाल शिव लिंग का निर्माण किया गया है... यदि राज्य सरकार मन्दिर के सौन्दर्यीकरण , विस्तारीकरण की दिशा में धयान दे तो यह स्थल अध्यात्मिक केन्द्र के रूप में पर्यटन मानचित्र में अपनी जगह बनने में सफल हो सकता है....लोगो को उत्तरखंड के पर्यटन मंत्री "प्रकाश पन्त " से इस दिशा में कई उम्मीद है लेकिन अभी तक सरकार ने इस दिशा में कोई कारगर पहल नही की है जिस कारन लोगो में निरासा है...

कुछ समय पहले जब मेरा उत्तराखंड जाना हुआ तो यहाँ कुछ दिनों तक रुकना हुआ.... इस दौरान मन्दिर में कई भक्तो से भी मुलाकात हुई....मन्दिर बाबत पूछने पर पिथोरागढ़ सुवाकोट के रहने वाले युवा "राजेंद्र "( गुड्डू) ने बताया की राज्य सरकार को पर्यटन के लिहाज से कारगर पहल करने की जरूरत है जिससे देव भूमि के कई सुंदर मंदिरों की गूंज दूर दूर तक फेलेगी......